Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सलमान खुर्शीद की किताब के बाद अब मनीष तिवारी की किताब ने कांग्रेस की मुश्‍किलों को बढ़ाने का किया काम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। पहले से ही बुरी स्थिति में पहुंच चुकी कांग्रेस अब अपने ही नेताओं के दिए जख्‍म को सहने को मजबूर हो रही है। कांग्रेस की अंदरूणी लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। पहले से ही अध्‍यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। पार्टी की इस खराब स्थिति को और बदतर करने में अब मनीष तिवारी ने भी अपनी बड़ी भूमिका अदा की है। दरअसल, उन्‍होंने एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्‍होंने कांग्रेस की मनमोहन सरकार की जबरदस्‍त आलोचना की है। ये आलोचना पाकिस्‍तान द्वारा मुंबई में हमला कराए जाने और कांग्रेस की सरकार द्वारा उसको जवाब न दिए जाने के मुद्दे पर की गई है।

अपनी किताब में उन्‍होंने इसको तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार की नाकाम बताया है। उन्‍होंने ये भी लिखा है कि भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। भारत सरकार द्वारा कार्रवाई न करना उसकी कमजोरी की निशानी थी। उन्‍होंने अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए यहां तक लिखा है कि जब पाकिस्‍तान को निर्दोषों का खून बहाने पर कोई दुख नहीं हुआ तो वहां पर चुप रहकर संयम दिखाना कोई ताकत नहीं थी, बल्कि ये कमजोरी की निशानी थी। 26/11 के बाद भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

उन्‍होंने मुंबई में हुए 26/11 हमले की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 हमले से की है। बता दें कि 9/11 के हमले के बाद ही अमेरिका ने अफगानिस्‍तान में कदम रखा था और वहां की धरती बमों की गूंज से थरथरा उठी थी। मनीष तिवारी की इस किताब के बाद भाजपा ने भी भी कांग्रेस को घेरने की शुरुआत कर दी है।

बता दें कि कांग्रेस के अंदर पहले से ही सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर दोफाड़ हो रखी है। इस पर मनीष तिवारी की किताब ने पार्टी की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। अपनी किताब में उन्‍होंने ये भी लिखा है कि मुंबई हमले के बाद भारतीय वायु सेना पाकिस्‍तान में कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन तत्‍कालीन यूपीए सरकार ने उसको ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी।

मनीष तिवारी ने अपनी इस किताब का नाम ’10 Flash Points; 20 Years – National Security Situations that Impacted India’रखा है। उनकी ये किताब जल्‍द ही मार्केट में आ जाएगी। अपने एक ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि ये किताब यूपीए सरकार की दो दशकों के दौरान थामी चुप्‍पी पर है। गौरतलब है कि मुंबई हमले के दौरान भी कांग्रेस की बड़ी वजीहत हुई थी, जिसकी वजह तत्‍कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल बने थे। उस वक्‍त आरोप लगा था कि मुंबई आतंकी हमले से दहलती रही हो शिवराज पाटिल विभिन्‍न कार्यक्रमों में जाने के लिए केवल अपने कपड़े ही बदलते रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!