Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कोरोना-कहर के बीच सलमान खान ने फिर से फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। रोज़ बढ़ते मौतों के आंकड़े और वायरस की चपेट में आते लाखों लोगों की संख्याओं ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है। इस वायरस के खिलाफ लड़ते-लड़ते लोगों की हिम्मत अब जवाब दे रही और हर कोई ऊपर वाले से बस ये दुआ कर रहा है कि अब बस! ये बुरा वक्त जल्दी गुज़र जाए। हालांकि एक तरफ जहां देश दवाईयों से लेकर खाने पीने की किल्लतों से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मसीहा बनकर मदद करने उतर आए हैं। सरकार के साथ-साथ आम लोग भी इस जंग के खिलाफ लोगों का सहारा बन रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

बॉलीवुड के दबंग ख़ान यानी सलमान ने फिर से फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बीते साल सलमान खान ने लॉकडाउन के समय में गरीबों और जरूरमंदों को खाने से लेकर अन्य जरूरी समाना मुहैया करवाने में मदद की थी। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से दिग्गज अभिनेता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने का फैसला किया है। सलमान की टीम फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना भिजवा रही है और ये सब ख़ुद भाईजान की निगरानी में हो रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भेजे जा रहे खाने को सलमान ख़ान खुद टेस्ट कर रहे हैं उसके बाद वो खाना आगे भेजा जा रहा है।

सलमान ख़ान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाईजान के सामने खाने के ढेर सारे डब्बे रखे हुए है और वो ख़ुद उन डब्बों में पैक हो रहे खाने को टेस्ट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लोग डब्बों को पैक कर रहे हैं तभी सलमान खान खाना टेस्ट करते हैं और फिर दोबारा मास्क पहन लेते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!