Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

किसान आंदोलन पर बोले सलमान ख़ान, “जो सबसे सही है वही होना चाहिए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। देश की राजधानी दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर चल रहे किसान आंदोलन पर सरकार से लेकर सेलेब्स तक की प्रतिक्रियाएं लगतार सामने आ रही हैं। आंदोलन को लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग मौकों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कोई आंदोलन को सही बताते हुए खुले तौर पर किसानों का समर्थन कर रहा है, तो कोई देश में एकजुटता बनाने की बात कर रहा है।

इस मुद्दे को लेकर अब तक तापसी पन्नू, कंगना रनोट, अक्षय कुमर, अजय देवगन, स्वरा भास्कर समेत कई लोग बयान दे चुके हैं। इन सबके बाद अब बॉलीवुड के दबंग ख़ान  सलमान ख़ान ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। सलमान ख़ान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे जहां उनसे किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया। रिपोर्ट्स ने पूछा कि क्या आप इस बारे में कुछ बोलना चाहेंगे? जिसके जवाब में भाईजान ने पलटकर कहा, ‘बोलूंगा बिल्कुल बोलूंगा….जो सही है वही होना चाहिए, जो सबसे करेक्ट है वो किया जाना चाहिए, जो सबसे नेक हो वो किया जाना चाहिए’।  आपको बता दें कि सलमान ख़ान ने पहली बार किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया है।

किसान आंदोलन की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। हाल ही में अमेरिकन सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद भारत में खलमली मच गई थी। विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘इस तरह की टिप्पणियां न तो सटीक और न ही जिम्मेदार हैं खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा इसको लेकर बयान सामने आए’। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऐसी टिप्पणियां करने से पहले सच्चाई जान ली जानी चाहिए’।

रिहाना ने किसान आंदोलन का एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा था, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं’। जिसके बाद स्वरा भास्कर, दिलीजत समेत कई सेलेब्स ने पॉप सिंगर का समर्थन किया था तो वहीं कंगना ने रिहाना को बेवकूफ और किसानों को आतंकवादी कह दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!