Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

10 साल के रिश्ते में सलमान की धोखेबाजी तो संगीता बिजलानी ने शादी से ​कर दिया इनकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2020, गुरुवार। अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया रहीं संगीता बिजलानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 9 जुलाई, 1960 को मुंबई में हुआ था। आज संगीता अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। संगीता बिजलानी ने आज भी खुद को काफी फिट रखा हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। संगीता​ बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान के साथ सुर्खियों में रहा। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि संगीता बिजलानी ने शादी से इनकार ​कर दिया था।

संगीता बिजलानी बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड को काफी पसंद करती थीं।  वहीं उन्होंने साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद मॉडलिंग में वह एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। इसी बीच संगीता और एक्टर सलमान खान एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। संगीता के मुताबिक, सलमान ने ये तारीख खुद चुनी थी।

संगीता और सलमान ने एक दूसरे को साल 1986 में डेट करना शुरू किया। उस वक्त संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। वहीं उनका ये प्यार भरा रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। यही नहीं दोनों की शादी के कार्ड तक छपने की खबरें सामने आई थीं। फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने खुद ये बात कही थी कि  संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता ने खुद इस शादी से इंकार कर दिया था।

दरअसल, संगीता बिजलानी ने ही शादी के आखिरी वक्त में इंकार कर दिया। संगीता ने 10 साल के रिश्ते में सलमान के दिए धोखेबाजी के कारण उन्होंने ऐसा किया था। ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। सलमान और सोमी अली की नजदीकियों की वजह से संगीता ने शादी तोड़ने फैसला किया था।

आपको बता दें कि सलमान खान के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। वहीं अजहरुद्दीन संग शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म अपना और फिर उनका नाम आयशा हो गया। हालांकि ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!