Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

वाराणसी सेल्स टैक्स विभाग में तैनात अधिकारी संजय शुक्ला ने देर रात सरयू अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट पर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, लखनऊ। वाराणसी में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी संजय शुक्ला (45) ने रविवार देर रात गोमतीनगर विस्तार में सरयू अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में वह पड़े मिले। बीते छह मई को उनके यहां लाखों की चोरी भी हुई थी। पुलिस ने मौके से उनका लाइसेंसी असलहा कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

संजय शुक्ला मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थें। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार के मुताबिक, सोमवार रात संजय शुक्ला ने पत्नी के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। देर रात करीब 12 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आयी। पत्नी भागकर कमरे में पहुंची तो संजय शुक्ला खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उनका लाइसेंसी असलहा भी कब्जे में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि संजय के आत्महत्या करने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। आजमगढ़ में रहने वाले उनके भाई व परिवारीजन भी आ रहे हैं। उनसे भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। संजय की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। वहीं, आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि शाम तक तो संजय ठीक थे। पड़ोसियों से बातचीत भी की थी। एकाएक संजय के द्वारा आत्महत्या करना कुछ समझ में नहीं आया। लोगों का कहना है कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।

बीते कुछ दिन पहले संजय परिवार के साथ वाराणसी में थे। इस बीच बीते छह मई को चोरों ने उनके फ्लैट में धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया था। लाखों का माल समेट ले गए थे। वह लखनऊ पहुंचे। उसके बाद से वह यहीं थें। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उन्होंने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। चोरी के खुलासे के संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की थी। चोरी की घटना के बाद वह तनाव में थें। सोमवार को संजय को वाराणसी में ज्वाइन करना था, पर वह क्यों नहीं गए। इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। एसीपी ने बताया कि उनकी रविवार को संजय से फोन पर बात भी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!