Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म सालार ने चकनाचूर कर दिए जवान सहित सारे रिकॉर्ड, प्रभास की फिल्म को मिली धुंआधार ओपनिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2023, रविवार, मुम्बई। प्रभास की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार पार्ट-1 सीजफायर आखिरकार शुक्रवार, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इस फिल्म का शाहरुख खान की डंकी के साथ बड़ा क्लैश हुआ है. हालांकि दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है लेकिन कमाई के मामले में सालार ने आते ही डंकी की बैंड बजा दी है।

प्रभास की फिल्म के एडवांस बुकिंग का कलेक्शन (करीब 50 करोड़) ही डंकी के ओपनिंग डे (30 करोड़) की कमाई से  काफी ज्यादा है. यहां तक कि सालार’ ने शाहरुख खान की साल की सबसे बड़ी फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं सालार ने कितनी बंपर ओपनिंग की है.रिपोर्ट के मुताबिक सालार अपनी रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है. हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है ऑफिशियल डाटा आने के बाद इन नंबर्स में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

ऑरमैक्स मीडिया ने भी सालार की कमाई के आँकड़े जारी किए हैं. इनकी रिपोर्ट के मुताबिक सालार पार्ट वन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 116 करोड़ की कमाई कर ली है. सालार के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 71 करोड़ की कमाई की है. वहीं बाकी लैंग्वेज ने 45 करोड़ के आस पास कमाई की है।

प्रभास की सालार ने बंपर ओपनिंग की है. फिल्म का पहले दिन 95 करोड़ के करीब कलेक्शन एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म जवान के गुरूर को भी मिट्टी में मिला दिया है. दरअसल सालार ने जवान के ओपनिंग डे के कलेक्शन के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है और इसी के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

बता दें कि जवान ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं सालार ने पहले दिन 95 करोड़ का कलेक्शन कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। सालार का निर्देशन केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है और इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!