Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गीता भवन ट्रस्ट कर्मचारियों को न्याय देने की माँग को लेकर अनशन कर रहे संत आचार्य निराला ने AIIMS ऋषिकेश में दम तोड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, ऋषिकेश। गीता भवन स्वर्गाश्रम स्थित औषधि निर्माण शाला को सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट किए जाने के खिलाफ अनशन कर रहे संत आचार्य निराला की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। बीती शुक्रवार की रात उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वह पांच दिन से अनशन पर बैठे थे। विदित रहे कि गीता भवन ट्रस्ट कर्मचारियों को न्याय देने की मांग को लेकर अनशन करने और अपने प्राण गंवाने वाले पी निराला चार्य का जन्म 26 जुलाई 1963 को उनके आधार कार्ड में दर्ज है। उनका वास्तविक नाम पुखराज निराला पुत्र रामचरण निवासी मोहल्ला चामुंडा मंडी धनौरा अमरोहा उत्तर प्रदेश है।

गीता भवन स्वर्गाश्रम स्थित औषधि निर्माण शाला को सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट किए जाने के खिलाफ कर्मचारी दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। पिछले पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे संत आचार्य निराला (59 वर्ष) की हालत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार की रात पुलिस और प्रशासन ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया था।

नगर पंचायत जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि संत आचार्य निराला की उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई है। एम्स प्रशासन की सूचना पर आंदोलनकारी कर्मचारियों में शोक की लहर देखी गई। इनमें संत की मौत को लेकर गुस्सा भी है। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक आशुतोष शर्मा ने संत की मौत पर गीता भवन ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है

नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि अनशन पर बैठने से पूर्व पी निराला चार्य लोक सेवी संत ने दो मार्च को मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी पौड़ी और मानवाधिकार आयोग को पंजीकृत पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 77 दिन से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में यदि 14 मार्च तक कार्यवाही नहीं होती है तो वह 15 मार्च को पूर्वान्ह 11:00 बजे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मेरी जान माल की क्षति के लिए गीता भवन ट्रस्ट प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!