Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के सम्मान तथा उनके कल्याण से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की समीक्षा बैठक

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी ग्रामोद्योग एवं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैनिकों के सम्मान तथा उनके कल्याण से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ विधान सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों की भूमि है और लगभग भारत का हर पाॅंचवा सैनिक उत्तराखण्ड से है। इसी को देखते हुए हमारी सरकार सैनिकों के सम्मान तथा उनके कल्याण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। जिसमें उत्तराखण्ड का पाॅचवा धाम सैन्यधाम की स्थापना का निर्णय लिया जा चुका है तथा अब सरकार द्वारा निर्णय लिया जा रहा है कि प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक जितने भी उत्तराखण्ड के सैनिक शहीद हुए है उनके घर जाकर एक सम्मान पत्र सम्बन्धित परिवार को दिया जायेगा और उनके घर से मिटटी लेकर सैन्यधाम में लेकर आयेंगे। इसके लिए उन्होंने निदेशक सैनिक कल्याण को निर्देश दिये कि दस दिनों के भीतर इसका रोडमैप तैयार करें। शहीद परिवारों के घरों से मिटटी लाने से सम्बन्धित सैनिक सम्मान यात्रा की शुरूआत गढ़वाल से दूरस्थ क्षेत्र चमोली के सबाड जहाॅ से सबसे अधिक गैलेंटियर्स अवार्ड प्राप्त सैनिक है तथा कुमाऊॅं के धारचूला से इस सैनिक सम्मान यात्रा की शुरूआत की जायेगी।

मा० मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में सैनिक विश्राम गृह की वस्तुस्थिति का विवरण प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि जहाॅ पर सैनिकों का अधिक आना-जाना रहता है उन क्षेत्रों में नये सैनिक विश्राम गृह तथा पुराने व जर्जर हो चुके सैनिक विश्राम गृहों की मरम्मत करने हेतु प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले बच्चों को गढ़वाल मण्डल में उपनल के स्वामित्व वाली भूमि पर ही प्रशिक्षण हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने व कुमाऊॅं में एैसे बच्चों के प्रशिक्षण तथा विश्राम स्थल हेतु भूमि के चयन के लिए अधिकारियों को सम्बन्धित विभागों से पैरवी करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर बैठक में निदेशक सैनिक कल्याण बिग्रे. के.बी. चन्द, उप निदेशक सैनिक कल्याण विजय सिंह थापा, कर्नल डी.के. कौशिक, ए.के. चौधरी व ओ.पी. फर्सवाण, ले.क. बी.एस. बिष्ट, मेजर करन सिंह आदि सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!