Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपर्यावरण

सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद पहल : केहरी गाँव स्थित सैनिक कॉलोनी के सैनिक परिवारों ने चलाया सफाई अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जून 2020, देहरादून। केहरी गाँव स्थित सैनिक कॉलोनी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत की देखरेख में, यहाँ निवासी सैनिक परिवारों ने नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। यद्यपि सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सैनिक परिवार पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा ही सजग रहते हैं और समय समय पर अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाये रखने हेतु स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण आदि कार्य करते रहते हैं लेकिन इस समय डेंगू एवं मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए चलाये गए इस अभियान से कॉलोनी वासियों की सकारात्मक एवं दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है।

कॉलोनी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत के अनुसार डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए आज केहरी गाँव स्थित सैनिक कॉलोनी के सैनिक परिवारों ने नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर 500 मीटर सार्वजानिक रास्ते की सफाई की। सफाई अभियान में सभी लोगों ने कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु सभी प्रकार के एहतियात बरतें। सभी ने या तो फेस मास्क पहने हुए थे या फिर गमछे से अपने मुँह व नाक को ढके हुए थे। सभी लोगों द्वारा दो गज की सामाजिक दूरी का हर वक्त विशेष ध्यान रखा गया। सैनिक एवं सैनिक परिवार के अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता की झलक यहाँ पर साफ दिखाई दे रही थी।

सफाई अभियान में रास्ते के दोनों तरफ की अनावश्यक झाड़ियों एवं घास को हटाने के साथ साथ कूड़े को उठाया गया तथा रास्ते की पूर्णतः सफाई की गई। प्लास्टिक बैग्स को अलग एकत्रित कर उनका निस्तारण किया गया। इस कार्य में स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।

आज के इस सफाई अभियान के दौरान आगे के लिए भी निर्णय लिया गया कि इसके बाद प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को इसी प्रकार से सफाई अभियान चलाया जायेगा। साथ ही आने वाले मानसून में सम्पूर्ण क्षेत्र में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा एवं वृक्षों की जिम्मेदारी पिछले साल की ही तरह प्रत्येक सैनिक परिवार को अलग से दी जायेगी।

आज के इस सफाई / पर्यावरण संरक्षण अभियान में श्रीमती रश्मि राणा, श्रीमती सरोज रावत, पी पी गोदियाल, सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत(अध्यक्ष, सैनिक कॉलोनी), कैप्टेन डी एस राणा, सूबेदार एच एस बर्त्वाल, सेवारत सूबेदार दुर्लव सिंह नेगी, सेना मैडल, सूबेदार मेजर एम पी एस राठौर, हवलदार सुरेश आदि समाजसेवी लोगों से भाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!