Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह का बयान : संसदीय बोर्ड तय करेगा राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। वह यूपी में बेहतर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने को लेकर परहेज किया। राजस्थान को लेकर यही कहा गया कि सीएम का चेहरा संसदीय बोर्ड तय करता है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान की चर्चा करते हुए अरूण सिंह ने कहा कि जिस दिन मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा उस दिन बड़ा विस्फोट होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी तब कमान संभाल नहीं सकेंगे। अरूण सिंह ने मंगलवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में जिन नेताओं के बयानों से पार्टी को नुकसान होता है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, अब बहुत हो चुका बयानबाजी करने वाले नेताओं की सूची बनाने के निर्देश प्रदेश नेतृत्व को दिए गए हैं। इन नेताओं को पहले समझाएंगे और नहीं माने तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी नेताओं को बयान देना हो तो कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ दे।

गहलोत पर निशाना साधते हुए अरूण सिंह ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि गहलोत घर से बाहर क्यों नहीं निकलते, जनता से क्यों नहीं मिलते। उन्होंने मंत्रियों को भी घरों में कैद कर रखा है। जबकि योगी आदित्यनाथ कोरोना निगेटिव होने के बाद प्रवास पर निकले और जनता से मिले।

उधर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीएम पद का चेहरा नहीं होता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब प्रदेश अध्यक्ष सीएम बना हो। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे समर्थकों की बयानबाजी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपने नेता के प्रति वफादारी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा संसदीय बोर्ड तय करेगा।

मंगलवार को हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को भरोसा है। कांग्रेस देशभर में फ्लाप हो गई। राजस्थान में लोग कांग्रेस सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। किसानों की आमदनी बढ़ाने का सोच मोदी सरकार का ही है।

बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल की योजना केंद्र सरकार ने बनाई। फ्री वैक्सीनेशन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया गया। बैठक में अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अरूण सिंह ने संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बैठक में वर्चुअल जुड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!