Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंदेश

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत नानावती अस्पताल में भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2020, रविवार। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें हल्का बुखार था, जिस कारन उन्होंने ने अपना कोरोना रैंडम टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभिनेता अभिषेख बच्चन को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत नानावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर आयी देश भर से उनके जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए दुआओं के सन्देश आने लगे। देश भर से लोगों ने उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया, “मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूँ। अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है, जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें।”
बीजेपी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके कहा, “हम सब आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं, जल्द स्वस्थ हो जाएं, अमिताभ बच्चन जी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि “महानायक अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जाएं। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।”
फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि “आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अमिताभ बच्चन जी के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। मैं उनके मजबूती के साथ शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ। प्लीज जल्द स्वस्थ हो जाएं।”
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा, “महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर से चिंतित हूँ। आप जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर लोगों के बीच आएं। ईश्वर से यही प्रार्थना है, आपके करोड़ों चाहने वालों की दुआयें आपके साथ हैं।”

अभिनेता अभिषेक बच्चन की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी है, “आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं। मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों। धन्यवाद।”

Abhishek Bachchan
@juniorbachchan

Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!