Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

हिजाब विवाद में कूदीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कहा- “भारत में हिजाब पहनने की कोई आवश्‍यकता नहीं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, भोपाल। भारत में हिजाब पहनने की कोई आवश्‍यकता नहीं है, यहां महिलाओं की पूजा की जाती है। भारतीय संस्कृति  में नारी पूजनीय है। हमारे यहां जब भी दुष्टों को मारने की जरूरत पड़ी है, तभी तो देवी का ही आह्वान किया गया है। नारी का स्थान सबसे ऊंचा है। यह कहना है भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर  का। वह बुधवार को राजधानी के भेल बरखेड़ा श्री राम मंदिर परिसर में सनातन महापंचायत कार्यक्रम में बोल रही थीं।

इस दौरान उन्होंने हिजाब को लेकर खुलकर बात की, साध्वी ने किसी धर्म का नाम लिए बगैर कहा कि हिजाब पहनने वाली उनकी महिलाओं को खुद तय करना होगा कि उन्हें हिजाब कहां पहनना है। जिन लोगों की हमारे बारे में गलत राय है, उन पर पर्दा डालना चाहिए। उनकी महिलाएं अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं की पूजा की जाती है, इसलिए वे बाहर पर्दा नहीं करती हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया कोआर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा कि सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कह रही हैं कि जो लोग हमारी ओर बुरी नजर रखते हैं उनसे पर्दा रखना चाहिए। तदनुसार, जो महिलाएं अपने घरों में पर्दा या घूंघट करती हैं, वे किसी भी बुरी दृष्टि से बचने के लिए ऐसा करती हैं। यह महिलाओं का अपमान है। एक तरफ सरकार कह रही है कि हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!