Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डस्वास्थ

65 दिन से अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती की हालत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 फ़रवरी, 2020, सोमवार। हरिद्वार। उत्तराखंड के मातृसदन में गंगा की अविरलता को लेकर एक्ट बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती की आज सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें हरिद्वार के बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली एक्स के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह साध्वी अनशन के दौरान ही अचानक से बेहोश होने लगीं। आश्रम के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।डॉक्टरों का कहना है कि भूखे-प्यासे रहने के कारण वे काफी डिहाइड्रेटेड हो गई हैं। दोपहर तक उनकी हालत में सुधार नहीं है इसलिए उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। बता दें कि सध्वी पिछले 65 दिन से अनशन कर रही हैं।
बता दें कि हाल ही में अनशन के 47वें दिन साध्वी पद्मावती का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने देर रात उन्हें जबरन उठाकर दून अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके बाद उनके भर्ती कराने को लेकर काफी हंगामा हुआ।

इसके बाद मातृ सदन की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, एसडीएम कुसुम चैहान, सीएमओ डॉ सरोज नैथानी, लक्सर के एसडीएम सुनैना राणा और थानाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया था। वहीं, साध्वी पद्मावती का कहना था कि प्रशासन को जो भी उपचार देना है मातृ सदन में देना होगा। वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगी।गंगा की रक्षा के लिए एक्ट बनाने समेत कई मांगों को लेकर साध्वी पद्मावती के अनशन का मामला संसद में भी गूंजा था। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजट सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

उन्होंने साध्वी की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से अनशन समाप्त कराने की अपील की थी। कौशलेंद्र कुमार बीते दिनों बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का समर्थन-पत्र लेकर हरिद्वार भी पहुंचे थे। वहीं,  योगी सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के एसडीएम और सीओ ने भी हाल ही में मातृ सदन पहुंचकर साध्वी से अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!