Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

सचिन तेंदुलकर ने देश भर के 12,000 चिकित्सकों से बात करके अनुभव किए साझा

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ अप्रैल, २०२०, सोमवार। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देश भर के 12000 चिकित्सकों से बात करके उनके साथ खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर अपनी जानकारी और अनुभव साझा किए। तेंदुलकर को पता चला कि कई युवा चिकित्सक लॉकडाउन के इस समय में खेलों से जुड़ी चोटों पर अपनी जानकारी बढ़ाना चाह रहे हैं। सचिन तेंदुलकर अब तक कई बार अपने माध्यम से लोगों को जागरूक कर चुके हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में देश के साथ खड़े हुए हैं।

इस संबंध में शनिवार को खेलों से जुड़ी चोटों पर एक सत्र का आयोजन किया गया। इसी दौरान सचिन तेंदुलकर को लगा कि उनका अनुभव इन चिकित्सकों को लाभ पहुंचा सकता है, इसलिए वह खुद ही इसका हिस्सा बन गए। तेंदुलकर अपने करियर में चोटों से जूझते रहे हैं जिसमें टेनिस एल्बो की चोट प्रमुख है। सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों छोटी-बड़ी चोटों का सामना किया है, जिसके बारे में अब उन्होंने युवा हेल्थ वर्कर्स को बताया है।

सचिन कर चुके हैं केंद्र और राज्य सरकार की मदद

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से लड़ रहे देश की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर सबसे पहले आगे आए थे। सचिन तेंदुलकर 25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और इतने ही लाख की राशि महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में जमा कराई थी। इसके बाद कई और क्रिकेटरों ने बड़ी रकम केंद्र और राज्य सरकार को दान में दी है, जिससे कोविड 19 के खिलाफ जंग जीती जा सके।

सचिन ने लोगों को जागरुक करने के लिए अब तक आधा दर्जन के करीब वीडियो बनाए हैं, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि इस संकट से उबरने के लिए आपको कौन से कदम उठाने हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर लगातार भारत सरकार के लिए और राज्य सरकार के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!