Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
आर्थिक गतिविधियाँ

बदल गए एसबीआइ एटीएम से पैसे निकालने नियम, जानिए डिटेल्स

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को आज से बैंक के एटीएम से किसी भी वक्त 10,000 रुपये से अधिक की राशि की निकासी के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत होगी। एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। इसका मतलब यह है कि अगर आप एसबीआइ के ग्राहक हैं और आपको 10,000 रुपये से ज्यादा की निकासी बैंक के एटीएम से करनी है तो अपना मोबाइल फोन साथ ले जाना ना भूलें, वरना आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। साइबर विशेषज्ञों ने बैंक की इस पहल को सुरक्षित बैंकिंग की दृष्टि से उठाया गया अहम कदम करार दिया है।

बैंक ने एक जनवरी, 2020 से रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक एसबीआइ एटीएम से 10,000 रुपये से अधिक की रकम निकालने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को प्रविष्ट करना जरूरी कर दिया था।

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी वक्त पैसे निकालने के लिए ओटीपी आधारित इस सुविधा को लागू करके बैंक ने एटीएम से नकदी निकासी की सुरक्षा को और मजबूती दी है। रात के साथ-साथ अब दिन में भी लेनदेन के लिए ओटीपी को अनिवार्य बनाए जाने से एसबीआइ के डेबिट कार्डधारकों के धोखाधड़ी के शिकार होने की आशंका कम हो गई है। साथ ही इससे अनधिकृत निकासी और कार्ड क्लोनिंग को भी रोकने में मदद मिलेगी।

जानिए कैसे काम करेगा ओटीपी आधारित यह सिस्टम

ओटीपी सिस्टम द्वारा जेनरेट किया गया कोड होता होता है। इसका इस्तेमाल एक बार के ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहक जब एसबीआइ के एटीएम से 10,000 रुपये से अधिक राशि की निवासी करेगा तो उसे अपने पंजीकृत नंबर पर प्राप्त ओटीपी को एटीएम मशीन में दर्ज करना होगा। यह सुविधा केवल एसबीआइ एटीएम में ही उपलब्ध है।

एसबीआइ के प्रबंध निदेशक (रिटेल व डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने कहा, ”एसबीआइ तकनीकी सुधार और सुरक्षा स्तर को और मजबूती देकर ग्राहकों को अधिक सहूलियत एवं सुरक्षा प्रदान करने में हमेशा आगे रहा है। हमारा मानना है कि एटीएम से निकासी के लिए 24×7 ओटीपी आधारित व्यवस्था को लागू किए जाने से एसबीआइ के ग्राहकों का पैसे की निकासी से जुड़ा अनुभव काफी सुरक्षित और जोखिम मुक्त होगा।”

तकनीकी विशेषज्ञ बालेंदु शर्मा दाधीच ने कहा कि एसबीआइ का यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी थी। दो स्तरीय सुरक्षा से धोखाधड़ी का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सिस्टम को सभी बैंकों को लागू करना चाहिए। दाधीच ने कहा कि छोटी-सी-छोटी लेनदेन के लिए भी इसे लागू किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि आज हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन होता ही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैंकों को और इनोवेटिव रुख अपनाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए बॉयोमैट्रिक और फेस रिकग्निशन तकनीक को लागू किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!