Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस विधायकों ने सदन में किया हंगामा

  • क्षेत्र में मेडिकल कालेज नहीं बनाने पर नाराजगी जताते हुए सदन में हंगामा किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार,  देहरादून। विधानसभा में गुरुवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज का मुद्दा तूल पकड़ गया। कांग्रेस विधायकों ने क्षेत्र में मेडिकल कालेज नहीं बनाने पर नाराजगी जताते हुए सदन में हंगामा किया। पीठ के सामने पहुंचकर विधायकों ने नारेबाजी की।

हंगामे के चलते प्रश्नकाल के दौरान करीब आधा घंटा सदन की कार्यवाही स्थगित रही। उधर, विधानसभा परिसर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ममता राकेश और फुरकान अहमद के पास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पहुंचे। बाद में उन्होंने दोनों विधायकों से वार्ता कर उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिया।

सदन में गुरुवार सुबह प्रश्नकाल के दौरान विधायक ममता राकेश ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट भाषण में भगवानपुर में मेडिकल कालेज की स्थापना की घोषणा के बारे में सवाल पूछा। उनके सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ ० धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कालेज के स्थान परिवर्तन पर विचार नहीं किया जा रहा है।

राज्य के वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने पर कालेज निर्माण के लिए धन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 75 करोड़ की राशि जारी की गई है।

विपक्षी विधायकों ने इस मेडिकल कालेज को भगवानपुर में बनाने की मांग की। विभागीय मंत्री ने कहा कि भगवानपुर में पीपीपी मोड में मेडिकल कालेज खोलने पर सरकार विचार कर सकती है।

हरिद्वार में निर्माणाधीन कालेज को भगवानपुर शिफ्ट करने से उन्होंने इन्कार कर दिया। इसका विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछली सरकार भगवानपुर में मेडिकल कालेज बनाने के संबंध में आदेश जारी कर चुकी है। सरकार जानबूझकर पिछली सरकार के आदेशों को रद कर रही है।

खफा कांग्रेस विधायक ममता राकेश, करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद, आदेश चौहान नारेबाजी करते हुए पीठ के सामने पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

उत्तेजित कांग्रेस विधायक विरोध में नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन समेत तमाम विधायकों ने कहा कि एक जिले में एक मेडिकल कालेज का हवाला देना ठीक नहीं है। पौड़ी जिले में दो मेडिकल कालेज दिए जा चुके हैं। हंगामे के चलते आधा घंटा सदन की कार्यवाही स्थगित रही।

विधायकों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस विधायकों ममता राकेश और फुरकान अहमद ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। ममता राकेश भगवानपुर क्षेत्र में मेडिकल कालेज और फुरकान अहमद पिरान कलियर क्षेत्र में यूनानी कालेज की स्थापना की मांग कर रहे थे। विधायकों के धरना देने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने दोनों विधायकों के साथ अपने कक्ष में वार्ता की। इस दौरान सचिव अमित नेगी भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!