Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस-14 शो से निकल गई जैस्मीन : रुबीना ने माँगी माफी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, सोमवार। बिग बॉस 14 के घर में टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन काफी चर्चा में रहीं। रविवार को जैस्मीन शो से निकल गई हैं। सलमान खान के आधे शो में इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच काफी अच्छे संबंध देखने को मिले थे, लेकिन धीरे-धीरे जैस्मीन और रुबीना के बीच काफी गलतफहमियां बढ़ गई थीं। बहुत बार शो के अंदर किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिला था, लेकिन अब जैस्मीन के बिग बॉस 14 से निकल जाने पर रुबीना ने उनसे माफी मांगी है।

दरअसल रविवार को वीकेंड का वार के दौरान जब जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 के घर से निकलनी तो सभी घरवाले काफी भावुक हो गए थे। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आए थे। वहीं जैस्मीन के बिग बॉस 14 से निकलने के बाद रुबीना दिलैक राखी सावंत से बात करती हैं और कहती हैं कि उन्हें जैस्मीन के जाने का बुरा लग रहा है। उन्हें इस बात के लिए काफी पछतावा है कि वह जाते समय जैस्मीन को कुछ कह नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि 100 दिन साथ रहने के बाद वह एकदम से निकल गईं। यह बहुत हैरान कर देने वाला है।

इसके बाद रुबीना दिलैक राखी सावंत से कहती हैं कि वह शो खत्म होने के बाद जैस्मीन के साथ अपनी सभी गलतफहमियों को दूर करेंगी। साथ ही रुबीना जैस्मीन के बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने पर काफी बुरा महसूस करते हुए रोने लगती हैं। वह जैस्मीन से माफी मांगते हुए कहती हैं, ‘मुझे माफ कर देना।’ आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 14 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में शो के अंदर ढेर सारा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।

इस बार वीकेंड का वार से बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन शो से बाहर हो गई हैं। ऐसे में शो का विजेता कौन होगा इसको लेकर सारे समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। जैस्मीन भसीन के बिग बॉस 14 से निकलने पर शो में मौजूद उनके ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी खूब रोए थे। उनके अलावा खुद सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए थे।

जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 का शुरुआत से हिस्सा थीं। शो में रहते हुए वह अपने खेल और रणनीति को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। वहीं बात करें रविवार को हुए वीकेंड का वार की तो जैस्मीन भसीन के शो में निकलने के अलावा सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई थी। उन्होंने रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली को अपने बर्ताव के लिए फटकारते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!