Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

आरटीइ के अन्तर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया होगी आसान

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, ५ फ़रवरी २०२० (सूचना)। अभिभावकों के लिए आरटीइ के अन्तर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में जन सुविधा केंद्र संचालकों को इंडस एक्शन संस्था द्वारा ट्रेनिंग दी गयी। प्रशिक्षण में जनपद के सभी जन सेवा केंद्र संचालकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैंनेजर विकास कुमार ने बताया कि आरटीइ के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने के लिए RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए इस वर्ष से ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, इस दशा में जन सुविधा केन्द्रों का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है।इसलिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशन एवं विशेष पहल पर आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि जन सुविधा केन्द्र संचालकों को जानकारी के अभाव में आरटीई के अन्तर्गत फार्म भरनें में किसी भी प्रकार की कमी न हो और फार्म भरने में सभी आॅपचारिकताऐं पूर्ण रूप से भरी हुई हों। उन्होंने बताया कि फार्म भरने में किसी प्रकार की गलती न हो, इसके लिए सीएससी संचालकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप के माध्यम से सभी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा।
प्रशिक्षण में इंडस एक्शन संस्था द्वारा बताया गया कि छात्र पंजीकरण की आखरी तारीख 1 मार्च 2020 निर्धारित हैं।
अभिवावक नीचे दिए गए लिंक के छात्र पंजीकरण विकल्प पर जा कर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
https://www.rte121c-ukd.in/uttarakhand
उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि वे आवेदन के बाद अपना आवेदन पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सत्यापन अवश्य करा लिया जाये।उन्होंने बताया कि 01140845192 पर कॉल करके भी निजी स्कूलों के प्रवेश स्तर की कक्षाओं में मुफ्त शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। RTE के तहत गरीब एवं निःसहाय वर्ग के 3 से 6 साल बच्चों को शिक्षा के अधिकार के से जोड़ने के बारे में विस्तार से बताया गया। जो माता-पिता दुर्बल एवं अलाभित समूह में आते हैं और अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में शिक्षा देने में असमर्थ है, उनको इस कानून का लाभ मिल सके। अभिवावक अपने बच्चो का ऑनलाइन आवेदन जन सुविधा केंद्रों द्वारा करवा सकते हंै द्य इस कार्यशाला में आये हुए कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया का विस्तृत जानकारी दी गयी और सीएससी संचालकों की जिज्ञासाओं, समस्याओं एवं सवालों का भी कार्यशाला में समाधान किया गया। आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेजों की भी विस्तार से जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पंचायतीराज, राजस्व व ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से आरटीइ के बारे में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने इंडस एक्शन संस्था को बीपीएल धारकों की लिस्ट लेकर उन्हें कॉल कर के योजना के बारे में जानकारी मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!