Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्ड

30 रुपये के गमछे के लिए हुआ विवाद, युवक ने कर दी दोस्त की हत्या

हरिद्वार : लक्सर में दोस्त ने दोस्त की हत्या महज तीस रुपये के गमछे के विवाद में की थी। पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपित दोस्त ने यह दावा किया है।

लक्सर में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के पास संजू भटनागर पुत्र शिवकुमार निवासी शिवपुरी कॉलोनी लक्सर की उसके जिगरी दोस्त अभिषेक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। मृतक युवक की मां विमलेश भटनागर की ओर से आरोपित अभिषेक पुत्र मदनलाल निवासी शिवपुरी कालोनी लक्सर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उसके इंदिरा ग्राउंड के समीप होने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व वारदात के समय आरोपित के पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। सीओ के अनुसार, हत्यारोपित अभिषेक ने बताया कि उसने गले में डालने के लिए 30 रुपये का गमछा खरीदा था। यह गमछा उसने अपने दोस्त अमन को दे दिया था।

अमन ने यह गमछा संजू को दे दिया। मंगलवार की शाम वह संजू के साथ बैठा था। इस दौरान गमछा संजू के पास देख उसने वापस मांगा, लेकिन संजू का कहना था कि उसने गमछा अमन से लिया है और उसे ही वापस करेगा। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और संजू ने उसे धक्का दे दिया। वह फल की रेहड़ी पर जा गिरा। जहां उसके हाथ चाकू लग गया। उसने चाकू से संजू के ऊपर वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गयी। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!