Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्र के निर्माण में बहिनों की भूमिका महत्वपूर्ण : ललित जोशी

राजकीय बालिका इंटर कालेज की 10 बेटियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देगा सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप आफ कालेज : ललित जोशी

बेटियाँ आज समाज को दिशा देने का काम कर रही है : ललित जोशी

बेटियों को बेटों के बराबर शिक्षा देना कर्तब्य हर माता पिता का होना चाहिए : ललित जोशी

बुढ़ापे में बेटियाँ, बेटों की तुलना में माता पिता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती है : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति अध्यक्ष एवं सीआईएमएस कालेज के चैयरमैन ललित मोहन जोशी ने बुधवार को सजग इंडिया के माध्यम से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून की छात्राओं से “राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका, युवाओं की दशा और दिशा आतंक का हथियार नशा” की विषय पर युवा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियाँ आज हर समाज में हर स्तर पर देश को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रही है। आज बेटियाँ देश के सर्वोच स्तर पर भी आसीन है। केवल आवश्यकता है बेटियों को बेटों के सामान अवसर दिए जाने और उनको उच्च शिक्षा देने की। कई मामलों में प्रदेश में बेटियों ने बेटों को पीछे किया है।

उन्होंने स्कूल की छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशे रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने-अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि देहरादून के अनेक स्थानों पर भी लोग नशे के आगोश में हैं। छात्राओं ने कहा कि वह भी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। स्कूल की एक छात्रा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बतााया कि नशे के कारण उसके पिताजी की मौत हो चुकी है और उसके चाचा भी नशे के आगोश में है, जिसके चलते परिवार में कई तरह की परेशानियाँ उठानी पड़ती हैं। छात्रा की परेशानी को देखते हुए मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने छात्रा को आश्वासन दिया कि वह उस छात्रा के साथ ही स्कूल की 10 छात्राओं को मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत अपने संस्थान सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में नि:शुल्क उच्च शिक्षा दिलायेंगे।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड़ देहरादून की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, स्कूल की शिक्षिकायें उपस्थित रही एवं 1000 छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!