Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

रोहित, विराट, हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों से आराम

मुंबई। चयनकर्ताओं ने कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए आराम दिया, जबकि ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को अक्षर पटेल के चोट से उबरने में नाकाम रहने की स्थिति में विश्व कप फ्रेमवर्क में शामिल किया गया है। अश्विन और साथी स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह आखिरी सीरीज है। रोहित, विराट और हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम में वापसी करेंगे। पहले दो वनडे के लिए उनके स्थान पर रुतुराज गायकवाड़, रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। केएल राहुल को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने सोमवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चयनकर्ताओं ने घायल स्पिनर अक्षर पटेल को अधिक समय देने का भी फैसला किया है, जिन्हें 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। अश्विन और वाशिंगटन सुंदर भी तीसरे मैच की टीम में होंगे। अगरकर ने कहा कि रोहित, विराट और हार्दिक को राहत दी गई है। कई बार आराम शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक भी होता है।उन्होंने कहा कि उन्हें मेडिकल स्टाफ ने बताया था कि अक्षर को तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होना चाहिए लेकिन उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेने से पहले स्पिनर की फिटनेस का आकलन किया जाएगा।ऐसा प्रतीत होता है कि चयनकर्ताओं ने अनुभवी अश्विन को इस विकल्प के साथ शामिल किया है कि अगर अक्षर समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो उन्हें अंतिम विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है।कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जनवरी 2022 में इस प्रारूप में आखिरी बार खेलने के बावजूद अश्विन के लिए वनडे मोड में आना कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऑफ स्पिनर के पास 80 से अधिक टेस्ट और 150 वनडे खेलने का अनुभव है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम:के.एल. राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम (17 सदस्य):रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, के.एल. राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!