Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
खेल-जगतताज़ा खबरें

शतक और दोहरे के शतक के मामले में रोहित शर्मा का जवाब नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा के नाम यूं तो की रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन शतक और दोहरे के शतक के मामले में उनका जवाब नहीं। रोहित शर्मा ने आज के ही दिन दो साल पहले श्रीलंका का खिलाफ एक ऐसा कमाल किया था जिसके आस पास भी आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया। रोहित ने महज चौकों छक्कों की मदद से 124 रन बनाते हुए वनडे इंटरनेशनल में तीसरा दोहरा शतक बनाया था।

रोहित शर्मा को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में उनकी लंबी लंबी पारियों के लिए जाना जाता है। टी20 क्रिकेट में चार शतक जमाने वाला रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। 13 दिसंबर 2007 को रोहित शर्मा के बल्ले के एक ऐसा आतिशी पारी देखने को मिली थी जिसने इतिहास रच दिया था। इस दोहरा शतक को पूरा करने के बाद उन्होंने अपने हाथ में पहनी वेडिंग रिंग को चूमा था और पत्नी ऋतिका की तरफ इशारा किया था। पति कि इस कामयाबी पर पत्नी की आंखों में आंसू आ गए थे।

श्रीलंका के खिलाफ रचा था इतिहास

भारत का दौरा करने आई श्रीलंका की टीम के खिलाफ मोहाली वनडे में रोहित शर्मा ने 208 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के जमाए थे जबकि 13 चौके भी उनके बल्ले से निकले थे। 153 गेंद का सामना करने वाले रोहित ने सिर्फ चौकों छक्कों की मदद से ही 124 रन बना डाले थे। वनडे क्रिकेट में रोहित का यह तीसरा दोहरा शतक था। ऐसा करने वाले रोहित दुनिया के अकेले बल्लेबाज बने थे।

रोहित की कप्तानी में बड़ी जीत 

रोहित शर्मा ने इस मैच में कप्तानी करते हुए दोहरा शतक बनाया था। कप्तान रोहित के 208 रन की बतौर टीम ने 392 रन का स्कोर खड़ा किया था। किसी भी कप्तान द्वारा वनडे क्रिकेट में खेली गई यह सबसे बड़ी पारी थी। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 251 रन ही बनाने दिए और मैच 141 रन से जीता था।

रोहित के नाम तीन वनडे दोहरा शतक

वनडे क्रिकेट में सबसे पहले रोहित का दोहरा शतक दुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। 2013 में रोहित ने पहला दोहरा शतक बनाया था। इसके बाद उन्होंने 2014 और फिर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे दोहरा शतक बनाया। अब तक कोई बल्लेबाज दो वनडे दोहरा शतक भी नहीं बना पाया और रोहित ने तीन बार ऐसा किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!