Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

रोहित शर्मा ने कहा 30 मिनट के खराब खेल ने छीन ली जीत!

हार के बाद रोहित शर्मा का भावुक ट्वीट, कहा 30 मिनट के खराब खेल ने छीन ली जीत!

World Cup 2019हिटमैन ने भारत के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार अपने फैंस के लिए खास संदेश दिया। उन्होंने न सिर्फ टीम की गलती मानी बल्कि हार का दर्द भी बयां किया।

नई दिल्ली, ICC World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इस बार का वर्ल्ड कप धमाकेदार रहा। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप ऑर्डर के साथ उन्हें भी महज़ एक रन पर पवेलियन लौटना पड़ा

हिटमैन ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार अपने फैंस के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर न सिर्फ टीम की गलती मानी बल्कि हार का दर्द भी बयां किया। साथ ही फैंस को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया भी कहा।

रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक टीम के रूप में हम अहम समय पर परफॉर्म करने में असफल रहे, 30 मिनट का खराब क्रिकेट और उसने हमसे कप जीतने की उम्मीद छीन ली। मेरा काफी दुख पहुंचा है और विश्वास है कि आपको भी पहुंचा होगा। विदेश में हमें जबरदस्त समर्थन मिला। इंग्लैंड में हम जहां कहीं भी खेले उस वक्त स्टेडियम को नीले रंग मे रंगने के लिए आप सभी का शुक्रिया

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। भारतीय टीम लीग स्टेज में सिर्फ एक मैच गंवाकर प्लॉइंट टेबल पर नम्बर वन टीम थी। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलकर उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

आपको बता दें कि हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा ही कहा था। विराट ने कहा था, “40-45 मिनट का खराब खेल टीम के लिए घातक साबित हुआ और भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।”

आपको बता दें कि 14 जुलाई (रविवार) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों में से अब तक कोई भी आज तक विश्व कप नहीं जीत सका है इसलिए एक बात तय हो चुकी है कि फैंस को इस बार एक नया वर्ल्ड चैंपियन जरूर मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!