Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
खेल-जगत

भारत की हार पर बोले तेंदुलकर रोहित और कोहली पर नहीं रह सकते निर्भर

India vs New Zealand: भारत की हार पर बोले तेंदुलकर- सिर्फ रोहित और कोहली पर नहीं रह सकते निर्भर

India vs New Zealand हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया जुझारुपन की तारीफ की।

मैनचेस्टर, । India vs New Zealand ICC World Cup Semi Final 2019: विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूूूद दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ की। इस दौरान उन्‍होंने महेंद्र सिंह धौनी और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी नतीजे के लिए हमेशा अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नहीं रह सकती। तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों द्वारा 240 के लक्ष्य को बड़ा बनाने के लिए उनकी आलोचना भी की।

तेंदुलकर ने कहा , ‘मैं निराश हूं, क्योंकि हमें बिना किसी संदेह के 240 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। यह बड़ा स्कोर नहीं था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट लेकर एक बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन मुझे लगता है कि हमें हमेशा अच्छी शुरुआत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उनके साथ खेल रहे खिलाड़ियों को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।’

बता दें कि भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 239 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 92 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धौनी और जडेजा ने शतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला। इस पर भी सचिन तेंदुलकर ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘यह सही नहीं है कि हर बार धौनी से मैच को फिनिश करने की उम्मीद की जाए। वह बार बार ऐसा करता आया है।’ तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कीवी गेंदबाजों ने ज्यादा कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बस सही स्पॉट पर गेंदबाजी और विकेट लिए।

बता दें कि इस जीत के साथ न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। अब उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार यानी आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!