Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अवैध वसूली में रोडवेज एजीएम सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर उठाया कदम

देहरादून। राज्य परिवहन निगम में अनुबंधित बस के एक ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोप में देहरादून डीलक्स डिपो के एजीएम केपी सिंह को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने सस्पेंड कर दिया है। यह कदम सोमवार रात आरोपी एजीएम का वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया। हालांकि, प्रबंध निदेशक आर राजेश कुमार इस प्रकरण में परीक्षण के बाद कार्रवाई की बात कह रहे थे, लेकिन परिवहन मंत्री ने कहा कि जांच बाद का विषय है। जो कैमरे में साफ रुपये लेते हुए दिख रहा है, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाए।

मामला देहरादून जिले के डीलक्स डिपो का है। यहां एक स्थानीय ट्रांसपोर्टर हैप्पी सिंह की तीन वातानुकूलित बसें अनुबंधित श्रेणी में संचालित होती हैं। ट्रांसपोर्टर हैप्पी सिंह आरोप है कि डिपो एजीएम केपी सिंह बसों के सुचारू संचालन में बार-बार रोड़ा अटकाकर उसे परेशान कर रहा था। जिससे उसे हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस पर उसने एजीएम से बातचीत की। आरोप है कि एजीएम ने उसकी बसों के बेरोकटोक संचालक की एवज में कुछ रकम की डिमांड की।

इस पर सोमवार को ट्रांसपोर्टर रकम लेकर आइएसबीटी स्थित डीलक्स डिपो के आफिस पहुंचा और 31 हजार रुपये एजीएम केपी सिंह को देते हुए कहा कि ‘सर अब मई तक हमारी बसों को डिस्टर्ब मत कीजिएगा।’ आरोप है कि जब एजीएम ने रुपये अपने हाथ में लेकर ट्रांसपोर्टर की बात पर हामी भरी उसी वक्त ट्रांसपोर्टर ने अपने मोबाइल पर एजीएम का वीडियो बना लिया। शाम होते ही वीडियो वायरल हो गया और कुछ न्यूज चैनलों पर प्रसारित होने लगा। रोडवेज अफसरों ने भी यह वीडियो देखा लेकिन पहले परीक्षण की बात कहते रहे।

विजिलेंस के उठाने की रही चर्चा

देर शात रोडवेज महकमे में सूचना आई कि एजीएम केपी सिंह को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पकड़ लिया है। आइएसबीटी से लेकर निगम के आला अधिकारियों तक में इसे लेकर कानाफूसी होती रही, जबकि विजिलेंस ऐसे किसी भी मामले से इनकार करती रही। रात को न्यूज चैनल में वीडियो चलने पर हकीकत सामने आई।

महिला अफसर पर भी लगे आरोप

परिवहन निगम मुख्यालय में तैनात एक महिला अफसर पर भी आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर चालक व परिचालकों से सौ-सौ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। निगम के वित्त विभाग में तैनात महिला अफसर के पास विशेष श्रेणी चालकों और परिचालकों के ईपीएफ से संबंधित भुगतान और कार्य की जिम्मेदारी है। इस सिलसिले में महाप्रबंधक दीपक जैन को दी शिकायत में विशेष श्रेणी कर्मी पंकज शर्मा एवं अन्य का आरोप है कि ईपीएफ खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की एवज में अफसर ने उनसे सौ-सौ रुपये लिए।

जब कार्मिकों ने इसकी रसीद मांगी तो महिला अफसर ने इनकार कर दिया। आरोप है कि अफसर ने दर्जनों कार्मिकों से इस तरह की वसूली की है। वहीं, महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मामले में शिकायत आई है। जांच चल रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि जो अधिकारी कैमरे पर साफ अवैध वसूली करते दिख रहा हो और बातचीत साफ सुनाई दे रही हो, उसमें जांच बाद का विषय है। हमारी सरकार का एक ही एजेंडा है जीरो टॉलरेंस। इसमें किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी एजीएम को मैनें तत्काल सस्पेंड कर दिया है और विस्तृत जांच बैठा दी है। परिवहन सचिव इसकी पूरी रिपोर्ट देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!