Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

देहरादून में सड़के बनी तालाब

बारिश से देहरादून में सड़के बनी तालाब, लोग रहे परेशान Dehradun News

देहरादून, शहर में शुक्रवार को रुक- रुककर हुई बारिश से सड़कें फिर तालाब बन गई जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की मुख्य मार्गों पर नालियों के अवरुद्ध होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहा। जिससे आवाजाही करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिनभर रूक-रूक कर हुई बारिश से आराघर चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन, आइएसबीटी, दून अस्पताल चौक की तरफ जाने वाली सड़क लबालब पानी से भर गई। दून अस्पताल चौक पर पानी भरने का कारण यह भी रहा कि यहां पर कुछ दिन पहले नाले की खुदाई के कारण मलबा सड़क पर पड़ा है। लैंसडौन चौक पर भी पानी नालियों के बजाए सड़कों पर बहता रहा। डालनवाला, गोविंद गढ़, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक में भी जगह-जगह जलभराव हुआ।

स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी

दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से स्कूली छात्रों और अभिभिावक भी परेशान रहे। इसके अलावा शाम को करनपुर, बल्लुपुर, बल्लीवाला, राजपुर रोड समेत विभिन्न कोचिंग सेंटर में तैयारी करने वाले छात्रों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी।

आइएसबीटी में भी नहीं सुधरे हालात 

आइएसबीटी में विभाग ने नालियों की सफाई कराकर जलभराव न होने के दावे किए थे लेकिन बारिश से दांवों की पोल खोल दी। आइएसबीटी में भी बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खासतौर पर  यात्रियों को विक्रम और सिटी बस तक पहुंचने के लिए सड़क पार करने वक्त काफी परेशानी हुई।

गेस्ट हाउस की दीवार टूटी, दहशत में लोग

बस स्टेशन के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस के पीछे की दीवार टूट गई, जिससे होटल में रह रहे कर्मचारी व गेस्ट कमरों से भाग कर बाहर निकल आए, दीवार टूटने से आसपास के भवनों को खतरा बना है। बताया गया कि निगम की रसोई सहित कमरों को भी नुकसान पहुंचा है। बीते दिन बारिश के दौरान पाणा इराणी क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते बिरही नदी उफान पर थी। बिरही नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने जल स्तर बढ़ने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

मौसम का अलर्ट, उत्तरकाशी और टिहरी के स्कूलों में अवकाश

मौसम पूर्वानुमान व उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने आला अधिकारियों की आपात बैठक ली। जिला सभागार में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 17 अगस्त को अवकाश रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!