Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से की मुलाकात

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का किया सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तराखंड विधानसभा अध्‍यक्ष अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार को लखनऊ पहुंचीं हैं। ऋतु खंडूड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच उत्‍तराखंड के विकास और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई।

विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौर पर हैं। इस क्रम उन्‍होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगी आदित्‍यनाथ ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का सम्मान किया। कोटद्वार से विधायक व उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की। योगी आदित्‍यनाथ ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शाल भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों विधानसभा अध्‍यक्षों के बीच अपनी-अपनी विधानसभाओं की कार्य संचालन नियमवाली एवं सदन की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!