Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश: स्कूल की दीवार गिरने से की मौत; दो घायल

ऋषिकेश के पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार अचानक गिर गई। इसके चपेट में आने से जहां एक छात्र की मौत हो गई, वही एक वृद्ध महिला सहित दो लोग घायल हो गए। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में इलाज के बाद घायलों को राजकीय चिकित्सालय से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने देर रात मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं जिलाधिकारी ने इस हादसे के बाद मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

पुष्कर मंदिर मार्ग और देहरादून मार्ग कोतवाली के सामने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी संचालन होता है। परिसर में ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत आवासीय विद्यालय भी संचालित होता है।

बीती शाम करीब सवा छह बजे पुष्कर मंदिर मार्ग से लगी विद्यालय की करीब 40 मीटर लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार अचानक सड़क की तरफ गिर गई। उस वक्त वहां से तीन लोग गुजर रहे थे। दीवार का मलबा सीधे इनके ऊपर ही आकर गिरा। इसमें एक बाइक भी मलबे में दब गई। घटना में छात्र केतन (16) पुत्र हुकुम सिंह निवासी मायाकुंड ऋषिकेश मलबे के नीचे पूरी तरह दब गया। वहीं इसी रास्ते से होकर गुजर रही स्नेह लता अग्रवाल (66) पत्नी सतपाल गुप्ता निवासी पुष्कर मंदिर मार्ग और कृपाल सिंह (56 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी शांति नगर ऋषिकेश भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र केतन को मृत घोषित कर दिया।

केतन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। घटना के वक्त वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। सूचना पाकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घटनास्थल के आसपास के रास्ते बंद करा दिया गया। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने नगर निगम से जेसीबी बुलाकर सड़क की ओर झुकी दीवार का करीब 30 मीटर लंबा हिस्सा गिरवा दिया। घटना की जानकारी होने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। देर शाम जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

घटना से उजागर हुई विभाग की लापरवाही 

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार गिरने से विद्यालय प्रशासन व शिक्षा विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। करीब 64 वर्ष पुराने इस भवन की दीवार को लेकर स्थानीय व्यापारी और नागरिक कई बार विद्यालय प्रधानाचार्य भीष्म सिंह राजपूत से मिले थे। स्थानीय व्यापारी राकेश नायर ने बताया कि एक दिन पूर्व मंगलवार को भी उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की थी।

उस समय उन्होंने बजट ना होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। देर रात जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त दीवार और भवन की हालत देखने के बाद कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोतवाली गेट प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी अधिकारी होगा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!