Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतदेश

एक महीने बाद रिषभ पंत को बल्लेबाजी करने का मिला मौका – 7 रन बनाकर आउट

आकाश ज्ञान वाटिका। 14 फरवरी, 2020 (शुक्रवार)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत लगातार टीम से बाहर बैठे हैं। पंत की जगह टी20 और वनडे सीरीज में केएल राहुल को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बतौर विकेटकीपर टीम में मौका दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है उससे पहले टीम इंडिया शुक्रवार से शुरू हुए प्रैक्टिस मैच में उतरी। पंत को मौका मिला लेकिन वो बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद टेस्ट में वापसी करने की कोशिश करेगी। 21 फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया शुक्रवार से एक प्रैक्टिस मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड इलेवन की टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन भारतीय ओपनर फ्लॉप रहे जबकि मिडिल ऑर्डर में हमुमा विहारी ने धमाकेदार शतक जमाया और चेतेश्वर पुजारा ने 92 रन की पारी खेली।

रिषभ पंत फिर हुए प्लॉप

14 जनवरी को रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेला था। तब से अब तक वो प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। पंत को न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ वार्म अप मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला। पूरे 1 महीने बात वो भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे। यहां वो नाकाम साबित हुए और 10 गेंद खेले के बाद महज 7 रन बनाकर वापस लौट गए।

टी20 और वनडे में प्लेइंग इलेवन से बाहर

रिषभ पंत का भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट मे वापसी करना मुश्किल हो गया है। केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और विकेटकीपिंग में भी कप्तान को कोई शिकायत नहीं। पंत की जगह राहुल को कप्तान कोहली ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी खिलाने का मन बना लिया है। पांच मैचों की टी20 और तीन वनडे में राहुल ने पंत की जगह यह भूमिका निभाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!