Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में आई उछाल, जानिए भाव

भारतीय वायदा बाजार में सोने के भाव ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। सोने का वायदा भाव सोमवार को अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज सोमवार सुबह 432 रुपये के उछाल के साथ 43,098 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव ने भी आज अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। यह सोमवार सुबह 443 रुपये की तेजी के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 43,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत में भी सोमवार को भारी तेजी देखी जा रही है। इस समय सोने की वैश्विक हाजिर कीमत सात साल के उच्चतम स्तर पर है। सोमवार सुबह यह 1,672 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी, जो कि अब तक के उच्चतम स्तर से चंद डॉलर ही कम है। वैश्विक स्तर पर सोने का उच्चतम स्तर 1,679 डॉलर प्रति औंस है।

यह है सोने में तेजी का कारण

सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा कारण इस समय ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर मंडरा रहे संकट के बादल हैं। ग्लोबल इकोनॉमी पर संकट कोरोना वायरस के चलते है। कोरोना वायरस चीन के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में भी फैल रहा है। यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों और मरने वालों की संख्या में तेजी आई है। इस तरह कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए आर्थिक संकट ने निवेशकों के लिए सोने को सेफ हैवन के रूप में मजबूत कर दिया है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में तेजी आ रही है।

चांदी में भी भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी में भी सोमवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी वायदा भाव सोमवार सुबह 0.72 फीसद या 349 रुपये के उछाल के साथ 48,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर चांदी के हाजिर भाव की बात करें, तो इसमें भी सोमवार को भारी तेजी देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह सोमवार सुबह 0.89 फीसद या 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 18.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!