Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोना-चाँदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ मार्च २०२१, बुधवार, नई दिल्ली। बुधवार को घरेलू वायदा बाजार मेंसोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार दोपहर 0.34 फीसद या 153 रुपये की बढ़त के साथ 44,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 0.30 फीसद या 137 रुपये की तेजी के साथ 45,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी बुधवार को सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार दोपहर तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.29 फीसद या 193 रुपये की तेजी के साथ 67,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार को चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोना-चाँदी की कीमतें 

  • वैश्विक स्तर पर बुधवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.19 फीसद या 3.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,734.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.30 फीसद या 5.25 डॉलर की तेजी के साथ 1,736.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
  • वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 25.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.23 फीसद या 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!