Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

किसान आंदोलन पर ट्वीट के लिए रिहाना को मिले थे पैसे ? कंगना ने कसा तंज, “इतना कम ! इतने की तो मैं अपने फ्रेंड्स को गिफ्ट्स दे देती हूँ….”

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार। कनाडा की संस्था पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन ने किसान आंदोलन को लेकर वैश्विक कैंपेन चलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब ऑप इंडिया ने द प्रिंट के हवाले से कहा है कि उन्हें एक सूत्र ने बताया कि कनाडा के बाहर के कई राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

द प्रिंट के अनुसार स्काइरॉकेट नामक एक पीआर फर्म ने पॉपस्टार रिहाना को किसान आंदोलन के पक्ष में ट्वीट करने के लिए ढाई मिलियन डॉलर की रकम दी थी। भारतीय रुपए में यह 18 करोड़ रुपए होते हैं। सूत्रों ने द प्रिंट को यह भी बताया कि पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग को दी गई टूलकिट उन्हें ‘स्पून फीडिंग’ करने के लिए दी गई थी और ऐसा देश में बड़े पैमाने पर अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा था।

मो धालीवाल पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के डायरेक्टर है। अनीता लाल भी पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन की सह-संस्थापक हैl इसी ऑर्गेनाइजेशन ने ग्रेटा थनबर्ग को ‘साजिश का टूलकिट’ शेयर किया थाl किसान आंदोलन के बारे में ट्वीट करते हुए रिहाना ने पूछा था कि लोग इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग और एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री मिया खलीफा भी इससे जुड़ गई। हालांकि, यह पूरा षड्यंत्र उस समय नाकाम हो गया, जब ग्रेटा थनबर्ग ने गलती से टूलकिट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दियाl इसमें पूरी जानकारी दी गई है कि कैसे नवंबर 2020 से भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने की शुरुआत की गई थी। जैसे ही यह टूलकिट सामने आया, भारत के कई प्रतिष्ठित लोग देश के खिलाफ चल रहे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर खड़े हो गए। इनमें सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, कंगना रनोट जैसे कई नाम शामिल है।

इस रिपोर्ट पर कंगना रनोट ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘इतना कम ! इतने की तो मैं अपने फ्रेंड्स को गिफ्ट्स दे देती हूं.. कितने सस्ते है ये सब यार हाहाहा.. फोर्ब्स की आय की सूची सबसे बड़ा फ्रॉड है। उनके पास किसी भी कलाकार की वित्तीय लेन-देन की जानकारी नहीं होती अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो फोर्ब्स मुझ पर मानहानि का दावा कर सकता है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!