Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की, कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की

सभी निर्माण कार्यों को वर्षा काल से पहले पूर्ण किया जाए : डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 मई 2023, देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान माननीय मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा ट्रैफिक के चलते रात्रि में भी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मंत्री डॉ० अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री डॉ० अग्रवाल ने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा वाटर सप्लाई, फसाड योजना, सीवरेज, ड्रेनेज के कार्य किये जा रहे है, जो कि अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें ग्रीन बिल्डिंग का कार्य का शिलान्यास के बाद कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने बताया कि लाइब्रेरी का कार्य, परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह अन्य कई कार्यों को भी किया गया है।
उन्होंने स्मार्ट रोड के कार्य में तेजी लाते हुए बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जगह-जगह सड़क खुदी होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें पैदा हो रही है।

शहरी विकास मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कार्य कर रही है, ऐसे में उन्हें दिक्कतें नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को वर्षा काल से पहले पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन जगहों पर ट्रैफिक के चलते दिन में कार्य करने में दिक्कतें पैदा हो रही हैं वहाँ रात्रि काल में आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाए।

डॉ० अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिसकी मॉनिटरिंग भी समय दर समय की जाए।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका, सीजीएम स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!