Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश, सुनिए क्या कहा ?

  • भ्रामक एवं गलत सूचनायें देने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक मैं विभागीय अधिकारियों को सिंचाई विभाग में समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरने के भरने के निर्देश दिए हैं।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग में समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के स्वीकृत रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरा जाये। सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार देने के लिए शीघ्र ही विभागीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए ताकि कोरोनाकाल में युवाओं को राहत मिल सके।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूंजी लेखा मद के अनुमोदित बजट के सापेक्ष अवमुक्त धनराशि 262.99 करोड़ रूपये के सापेक्ष 224.44 करोड़ रूपये व्यय किये गए एवं सभी मदों से राज्य में 206 योजनायें पूर्ण की गई हैं।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वर्तमान में प्रचलित मानक रुपए 2.50 लाख प्रति हेक्टेयर से रुपए 3.50 लाख प्रति हेक्टेयर किए जाने तथा पीएमकेएसवाई में क्षतिग्रस्त नेहरों के पुनरुद्धार एवं जीर्रणोद्वार की योजनाओं की स्वीकृति हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि राज्य के जनपद चंपावत में निर्माणाधीन कोलीढेक झील, जनपद पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन थरकोट झील तथा अन्य निर्माणाधीन झीलों के कार्य अक्टूबर 2021 तक हर हालत में पूर्ण किए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होते और बजट खर्च नहीं होता तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध एडवर्स एंट्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि थरकोट झील के क्षेत्र में एन.एच. द्वारा डाले गए मलवे को शीघ्र हटाया जाए तथा समस्त बजट उपयोग का समय से किया जाए।

जमरानी बांध परियोजना के एडीबी से फंडिंग हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए बांध परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के लिए उधम सिंह नगर में भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही में तेजी लाने के भी विभागीय मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हल्द्वानी में पेयजल की समस्या तथा सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के दृष्टिगत परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास कार्य हेतु भूमि के चिन्हीकरण को शीघ्र पूर्ण करते हुए पुनर्वास नीति तैयार करने का भी निर्देश दिया है तथा योजना के वित्त पोषण हेतु जमरानी बांध परियोजना की भाँति Externally Added Project के अंतर्गत प्रस्तावित करने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किए जाने के भी आदेश दिए हैं।

[box type=”shadow” ][/box]

सिंचाई मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जनपद हरिद्वार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के समय संबंधित अभियंता द्वारा उन्हें भ्रामक एवं गलत सूचनायें दिए जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय सूचनाओं तथा आपदा के दृष्टिगत सूचनाओं को जनता तक समय पर उपलब्ध कराये जाने हेतु विभाग प्रभावी तंत्र विकसित करें।

बैठक में सिंचाई सचिव एस.ए. मरूगेशन, प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!