Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अधिकारी संवेदशील होकर कार्य करें तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुॅचाना सुनिश्चित करें : उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियावन्त समिति उपाध्यक्ष (कैबिनेट स्तर) शेर सिंह गड़िया ने सर्किट हाउस में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यों में कोताही व ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कार्यों में गति लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर सभी को ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदशील होकर कार्य करें तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा सभी अधिकारी आपसी सम्वन्य कर कार्यों को धरातल पर उतारें ताकि जनता को समय से वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने महाप्रबन्धक उद्योग व अग्रणी बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि वे मुख्यमंत्री रोजगार योजना व प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर बैंक से समन्वय करते हुए शीघ्रता से ऋण स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें।

उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी तैयारी के साथ बैठक में आयें तथा वास्तविक डाटा ही प्रस्तुत करें। उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम टास्कफोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण नोट मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे टास्कफोर्स अधिकारियों की न्याय पंचायतवार-चक्रवार ड्यूटी लगायें। उन्होंने कहा कि कार्यो के निरीक्षण एवं सत्यापन के समय बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्यों को भी शामिल करें। उन्होंने पीएमजीएसवाई, अनुसूची जाति के परिवारों को अर्थिक सहायता व सामुदायिक निवेश कार्यक्रम में डी-श्रेणी में होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में गति लाकर ए-श्रेणी में लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्जवला योजना, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री कौशल योजना, डे-राष्टीय शहरी आजीविका मिशन, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, फसल बीमा योजना, किसानों की आय दुगनी करने के प्रयास, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वारोजगार योजना, श्रमिक कल्याण, मनरेगा, किसान पेशन योजना, जन औषधि केन्द्र, नरेगा, किसान सम्मान निधि, सर्वशिक्षा, टेक होम राशन, ग्रोथ सेन्टर,अमृत योजना, जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों में गति लाकर योजनाओं का लाभ जनता को पहुॅचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनत्योदय सर्वे की जानकारी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में दी जाये ताकि ग्रामवासियों को सर्वे की जानकारियाँ हो सके। उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने जल जीवन मिशन को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि योजना के फीड सर्वे पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा ऊॅचाई वाले ग्रामों व तोकों के लिए लिफ्ट योजनाओं के प्रस्ताव बनाये जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिये गये निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्यों में गति लाकर ए-श्रेणी में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों का टास्कफोर्स अधिकारी सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एल.एम. जोशी ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम 19 मदों में ए-श्रेणी में तथा 1 मद में बी-श्रेणी तथा 3 मदों में डी-श्रेणी में हैं।

[box type=”shadow” ][/box]

इसके उपरान्त बीस सूत्री उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया ने एनआरएलएम के अन्तगर्त महिला समूह द्वारा तहसील हल्द्वानी में संचालित हिलांस केन्टीन, केएमवीएम पार्किंग में हिलांस शाॅप, बहुददेशीय वित्त विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति स्वरोजगार योजना के अन्तगर्त देवली तल्ला में विपिन राज का जनरल स्टोर, रूप राज का जनरल स्टोर,विजय कुमार का जनरल स्टोर, नेहा देवी का भैस पालन व बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तगर्त तारा नवाड लछमपुर गौलापर में स्थापित मै० गायत्री फ्लोर मील का स्थलीय निरीक्षण किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक नवीन दुम्का, बीस सूत्री कार्यक्रम के सदस्य दामोदर जोशी, राजेश जयसवाल, महिपाल सिंह, हरीश चन्द्र शर्मा, कष्णा नन्द शास्त्री, अनीता अग्रवाल, बची सिंह बिष्ट, आंनद सिंह बिष्ट, कुन्दन चुफाल, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी सगीता आर्या, एसीमओ डाॅ० रश्मि पंत, उपनिदेशक राजेन्द्र तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, अग्रणी बैंक अधिकारी एम एस जंगपांगी, अधीक्षण अभिंयता पीएमजीएसवाई मीना भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० पीएस भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!