Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

खत्म होंगी कोरोना से जुड़ी पाबंदियाँ, फेस मास्क रहेगा जरूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र ने सभी प्रतिबंधों को हटाने का एलान किया है। देश में कोरोना के लगातार घटते मामलों के चलते सभी प्रतिबंधों को हटाया गया है। कोविड प्रतिबंध लगभग दो सालों से जारी थे। 

अधिकारियों ने कहा कि अभी फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। 31 मार्च से सभी प्रतिबंध हट जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना के मामलों पर रोक लगाने के लिए 24 मार्च 2020 को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कई दिशा-निर्देश जारी किए थे।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डीएम एक्ट के तहत जारी गाइडलाइंस हटाने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने फैसला किया है कि डीएम अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की अब जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार चौथे दिन कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के आज देशभर में 1,778 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में 62 लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान कोरोना से 2,542 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

देश में अब कोरोना के एक्टिव केस घटकर 23,087 हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 4,24,73,057 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4,30,12,749 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से अब तक 5,16,605 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!