Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनावों में दायित्वधारियों की रहेगी अहम भूमिका

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में दायित्वधारियों की रहेगी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दायित्वधारियों संग हुई बैठक में पंचायत चुनाव के लिए अभी से जुटने और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया।

देहरादून, सितंबर-अक्टूबर में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में दायित्वधारियों की भी अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रविवार को दायित्वधारियों संग हुई बैठक में पंचायत चुनाव के लिए अभी से जुटने और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया। सूत्रों की मानें तो पंचायत चुनाव के मद्देनजर हर जिले में दो-दो दायित्वधारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्यमंत्री आवास के सभागार में हुई विभिन्न विभागों, निगमों व संस्थानों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव, सदस्यता अभियान और पार्टी संगठन की मजबूती पर मुख्य रूप से फोकस रहा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में शामिल हुए 46 दायित्वधारियों से कहा गया कि पंचायत चुनाव सिर पर हैं। इसमें उन्हें अहम भूमिका निभानी है। इस अवसर पर प्रत्येक जिले में दो-दो दायित्वधारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये दायित्वधारी अपने-अपने क्षेत्रों का सघन दौरा कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संभावित दावेदारों के बारे में फीडबैक लेकर संगठन को मुहैया कराएंगे। यह फीडबैक प्रत्याशी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यही नहीं, दायित्वधारियोंसे प्रदेश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उन्हें नए सदस्य बनाने के लक्ष्य भी दिए गए। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की मुहिम में भी सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा गया।

बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दायित्वधारियों से जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनने और अनअपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हम लोग हर समय जनता के राडार पर रहते हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जनता का भरोसा हम पर बना रहे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा जनहित के लिए जो कार्यक्रम व लक्ष्य तय किए गए हैं, उनका लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए समेकित प्रयास करने होंगे। उन्होंने राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र भी किया।

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दायित्वधारियों को संगठन के कार्यों में भी मुस्तैदी से जुटना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने अनुशासन पर विशेष जोर दिया। प्रदेश महामंत्री खजानदास, राजेंद्र भंडारी व अनिल गोयल भी बैठक में मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!