Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

CDS जनरल बिपिन रावत की शहादत को सम्मान देते हुए निलंबित राज्यसभा सांसदों ने अपना धरना एक दिन के लिए किया स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। सीडीएस जनरल बिपिन रावत की शहादत को सम्मान देते हुए विपक्ष के निलंबित राज्यसभा सांसदों ने अपना धरना एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार बताया कि हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैनिकों के प्रति सम्मान के तौर पर विपक्षी नेताओं ने निलंबन के खिलाफ अपना धरना एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस और अन्य लोगों के सम्मान में हमने आज विरोध प्रदर्शन नहीं करने का फैसला किया है।

कल फिर शुरू होगा धरना

कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके स्वर्गीय सीडीएस और अन्य जवानों के सम्मान में, हमने अपना धरना आज के लिए स्थगित कर दिया है। यह धरना कल फिर से शुरू होगा। आपको बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था, तब से ही राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। निलंबित सांसदों के साथ विपक्षी नेता संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर निलंबन का विरोध कर रहे हैं।

पूरे सत्र के लिए निलंबित

निलंबित सदस्यों में कांग्रेस से छह, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो, और सीपीआई और सीपीएम से एक-एक शामिल हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्षी 12 राज्यसभा सांसदो को अगस्त में मानसून सत्र के दौरान हंगामें के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, डोला सेन, तृणमूल कांग्रेस के शांता छेत्री, प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना के अनिल देसाई, सीपीएम के एलाराम करीम और, भाकपा के बिनाय विश्वम शामिल हैं।

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हुए सीडीएस

गौरतलब है कि देश के पहले सीडीएस जनरल रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के दौरे पर थे। जब उनका हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सीडीएस और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्टी वायुसेना ने की थी। जनरल रावत को 31 दिसंबर, 2019 को भारत के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले जनवरी 2017 से दिसंबर 2019 तक वो सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने दिसंबर 1978 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!