Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

“विकसित भारत का संकल्प” टिहरी लोक सभा से होगा साकार

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 31 मार्च 2024, देहरादून। रविवार, 31 मार्च को टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में एक विशाल जनसभा का आयोजन चकराता विधानसभा के अंतर्गत सहिया मंडी मैदान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जौनसार बावर के जन मानस की उपस्थिति रही। बड़े उत्साह के साथ मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री एवं सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के जिंदाबाद के नारों से संपूर्ण जौनसार क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना है। आज देश के सर्वोच्च पद पर इसका जीता जागता उदाहरण है, हमारी सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास ही हमारा लक्ष्य है।
आपके विकास से ही विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा। इसके लिए हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें फिर से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को सशक्त करने के लिए कार्य करना है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा मोदी सरकार ने सभी को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया है, जो भी क्षेत्र, समुदाय अब तक विकास से कोसों दूर थे उन्हें मुख्य धारा में लाकर सशक्त करने का काम मोदी सरकार ने किया है। हमारे लिए भारत का प्रत्येक जन और प्रत्येक भौगोलिक क्षेत्र महत्वपूर्ण है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से हम टिहरी लोकसभा को ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रहे हैं।

आप सभी का साथ और विश्वास ही देश को विकसित भारत की डगर पर एक कदम आगे बढ़ायेगा।
मुझे आशा और अपेक्षा है कि चकराता विधानसभा इस बार एक एतिहासिक रिकॉर्ड मतों से प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को सरकार करेगी ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टिहरी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधानसभा संयोजक रामसरण नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मंडल देहरादून मीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तराखण्ड एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीता राम तोमर, मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, नारायण सिंह राणा, दीवान सिंह राणा, नीरज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बचाना शर्मा, पान सिंह राणा, गीता राम गौड़ और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!