प्रख्यात सेवा संस्था “जागृति वेलफेयर सोसाइटी ” ने मनाया अपना सेवा दिवस

नेहरू कॉलोनी वार्ड संख्या-56 के सभी पर्यावरण मित्रों एवं आशा कार्मिक महिलाओं को किया सम्मानित
आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 27 जुलाई 2025, देहरादून। जनपद देहरादून की प्रख्यात सेवा संस्था “जागृति वेलफेयर सोसाइटी ” ने अपना सेवा दिवस मनाते हुए आज रविवार, 27 जुलाई 2025 को नेहरू कॉलोनी वार्ड संख्या 56 के सभी पर्यावरण मित्रों और आशा कार्मिक महिलाओं को उपहार देकर उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया, और “THANKYOU पर्यावरण मित्र” नाम से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया ।
संस्था के अध्यक्ष अनिल चड्ढा ने सभी पर्यावरण मित्रों के कार्यों की तारीफ़/सराहना करते हुए सबको प्रोत्साहित किया। कार्यकम संयोजक नीरज गुप्ता ने भी सभी सेवकों को नगरवासियों से अभिवादन करते हुए, स्नेहपूर्वक बात करते हुए, प्यार और संबंधों को मीठा रखने का सुझाव दिया ।

समाज सेवी प्रेम तनेजा ने जागृति वेलफेयर सोसाइटी का परिचय देते हुए संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में जागृति संस्था पिछले 57 वर्षों से काफ़ी सेवा कार्य करते हुए विभिन्न कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं निगम वार्ड पार्षद अमित भंडारी ने जागृति संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के इस नेक काम के लिए धन्यवाद देते हुए, पर्यावरण मित्रों को काम करते हुए होने वाली कठिनाइयों का ज़िक्र किया और सबको बधाई और शुभकामनायें दी ।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान/अध्यक्ष अनिल चड्ढा, संयोजक नीरज गुप्ता, मनोहर गाँधी, कपिल सेठी, प्रेम तनेजा, सुधीर जॉली, डॉ. वाही, वार्ड पार्षद अमित भंडारी, सचिव विनीता गेरा, निगम इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, अनिता अरोड़ा, जगमोहन, प्रदीप कथूरिया समेत कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
![]()