Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
देश

चुनावी मौसम में शत्रुघ्न को आई जिन्ना की याद, कहा- देश की आजादी में अहम योगदान

छिंदवाड़ा।  भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुध्न सिन्हा ने मुहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि उनका देश की आजादी में अहम योगदान है।

जनसभा के दौरान शत्रुध्न सिन्हा ने कहा, ‘ कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहरलाल नेहरू, स्वर्गीय इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक इनकी पार्टी है। देश के विकास, देश की तरक्की और देश की आजादी में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था। यही कारण है कि मैं यहां आया हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। सिन्हा ने कहा कि अब मैं पहली और अंतिम बार कांग्रेस पार्टी में आया हूं, अब यहां से मुड़कर पीछे जाने का सवाल ही नहीं होता।

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें अपने विचारों को स्वयं ही स्पष्ट करना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि वो कुछ दिन पहले बीजेपी का ही हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस के हर सदस्य का बयान समझाने की जरूरत नहीं है। मैं केवल पार्टी के आधिकारिक पद के लिए बोल सकता हूं।

बता दें कि जनसभा के दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से इस बार मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नाथन शाह छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टक्कर देंगे।

बता दें कि पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर काफी विवाद हुआ था। यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगाने को लेकर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!