Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर : उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ सीमाओं पर RTPCR एंटीजन जाँच बंद करने के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर बेहद कम होने के बाद सरकार और शासन ने निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जाँच बंद कर दी जाए।

आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है।

रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।

कमोवेश यही स्थिति आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर भी थी, जहां दूसरे राज्यों से चार पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को लाइनों में लगकर कोरोना जांच करानी पड़ रही थी। अब यात्रियों को इस झंझट से मुक्ति मिल गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल में मिलती रहेगी आरटीपीसीआर जाँच की सुविधा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती ने बताया कि रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और चेकपोस्टों पर बेशक कोरोना जाँच बंद कर दी गई है, लेकिन दून अस्पताल, कोरोनेशन जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा परेड मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!