Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेश

बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना से दिख रही है राहत, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस मिले हैं। इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद सबसे कम देखने को मिला है।

बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्‍या आज लगातार तीसरे दिन 30 हजार के नीचे आई है। पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्‍या 30 से 40 हजार के बीच आ रही है। इन आंकड़ों को देखने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अभी कोरोना की स्थिति सुधरी हुई दिख रही हो लेकिन कभी भी इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में शनिवार को 15,951 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 165 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अभी राज्य में संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है और मामले भी पिछले हफ्ते की तुलना में पांच प्रतिशत तक कम हैं। राज्य सरकार ने कुछ पाबंदियों को हटा दिया है।

केरल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 46,29,915 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 24,603 पर पहुंच गई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शनिवार से 17,658 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

कोरोना के कुल मामले   –   3 करोड़ 36 लाख 78 हजार 786

कुल डिस्चार्ज    –   3 करोड़ 29 लाख 31 हजार 972

कुल एक्टिव केस   –    2,99,620

कुल मौत    –     4,47,194

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!