Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण : चारों अभियुक्तों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत, लाए जा रहे हैं देहरादून

पूछताछ में कई अहम तथ्य हाथ लगे

अहम सवाल, करोड़ों का सोना कहाँ ठिकाने लगाया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दिनांक 22/11/23 की रात्रि दून पुलिस द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर में राजेपुर इलाके से घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी को बाद पूछताछ विधिवत गिरफ्तार कर मौके से तीन अन्य लोगों 1- आशीष कुमार 2- कुंदन कुमार 3- मो0 आदिल को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पूर्व गैंग के सरगना द्वारा जेल से अभियुक्त मोहम्मद आदिल के पास अन्य गुर्गों के माध्यम से पैसे भिजवाए जाते थे, जिसके द्वारा कुंदन व अपने अन्य साथियों को उक्त पैसा नगद दिया जाता था, जो उक्त पैसों को हवाला व मोबाइल के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों को ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे।

देहरादून में हुई घटना के बाद भी अभियुक्त कुंदन द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को 12 नवंबर को 01 लाख रु0 कैश दिया गया था तथा अभियुक्त आशीष द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को घटना के बाद अपने घर मे आश्रय दिया गया था।

गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा आज बिहार में माननीय न्यायालय के समक्ष ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा सभी अभियुक्तों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया, अभियुक्तों को देहरादून लाया जा रहा है, जिनसे देहरादून में घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

मुख्य अभियुक्त अभिषेक द्वारा बताया गया कि अप्रैल 2023 को रायगंज पश्चिम बंगाल में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर डकैती करने के एवज में गैंग द्वारा उसको 6 लाख रुपए दिए गए थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :

1. अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्व वैदनाथ सिंह नि- ग्राम बसंतपुर पोस्ट – मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, उम्र -21 वर्ष

2. कुन्दन कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम- 27 वर्ष

3. मोहम्मद आदिल खान पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार उम्र -29 वर्ष

4. आशीष कुमार पुत्र सुनील सिंह निo बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!