Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

करण जौहर की “शो टाइम” की रिलीज तारीख आई सामने, डिज्नी+ हॉटस्टार पर देगी दस्तक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2024, गुरूवार, मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में अपनी नई वेब सीरीज शो टाइम का ऐलान किया था।इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।इसके अलावा महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज जैसे सितारे भी सीरीज का हिस्सा हैं।अब शो टाइम की रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। इसका प्रीमियर 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।

शो टाइम का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। इसकी कहानी सुमित रॉय, लारा चांदनी और मिथुन गंगोपाध्याय ने मिलकर लिखी है।करण ने 20 दिसंबर को शो टाइम का पहला वीडियो साझा किया था, जिसमें इमरान पहली बार मौनी के साथ इश्क फरमाते नजर आए।नसीरुद्दीन की अदाकारी भी हमेशा की तहर वाकई काबिले-तारीफ है।शो टाइम की कहानी बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया पर आधारित है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

करण जौहर बॉलीवुड के पर्दे के पीछे की कहानी का पर्दाफाश करने वाले है। पर्दे पर दिखने वाली रंग-बिरंगी दुनिया के पीछे यह मायानगरी कितनी डार्क है, यह सच उनके नए वेब सीरीज शोटाइम में दिखेगा, जिसकी पहली झलक को मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है। इस फिक्शन सीरीज शोटाइम के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। शो टाइम को मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने डायरेक्ट किया है।

बता दें कि शोटाइम में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया गया है। इसमें अरबों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!