Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

चारों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण और ई-पास अनिवार्य होगा; जानें और भी नियम

देहरादून। आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- उत्तराखंड में शनिवार से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए शासन ने शुक्रवार देर शाम मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी। चारों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण और ई-पास अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने का सर्टिफिकेट अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित तीन राज्यों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद यात्रा तिथि से अधिकतम 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। धामों में एक बार में तीन श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। कुंडों में स्नान प्रतिबंधित किया गया है। यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के अनुपालन के लिए यात्रा मार्गों पर स्थापित चेकपोस्ट में जांच की जाएगी। उधर, शनिवार से ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू हो जाएगी।

उच्च न्यायालय से सशर्त चारधाम यात्रा की अनुमति मिलने के बाद सरकार ने गुरुवार रात साफ कर दिया था कि यात्रा शनिवार से शुरू होगी। शुक्रवार देर शाम सचिव संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला हरिचंद्र सेमवाल ने यात्रा के लिए एसओपी जारी की। इसके मुताबिक यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

यात्रा के लिए प्रवेश और पंजीकरण

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

धामों में मास्क पहनने व सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानकों के अनुपालन के मद्देनजर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए चारों धामों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

jagran

हेली एंबुलेंस की रहेगी उपलब्धता

यात्रा के दौरान गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ में बचाव कार्यों के लिए हेली एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक धाम या उसके निकटतम मार्ग पर कोविड एंबुलेंस या सामान्य एंबुलेंस उपलब्ध होगी। केदारनाथ व यमुनोत्री पैदल मार्गों पर दवाएं, पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर व आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की आपूर्ति रहेगी।

मूर्तियों, घंटियों को छूने व कुंडों में स्नान पर प्रतिबंध

चारों धामों में मूर्तियों, घंटियों, आभूषणों, ग्रंथों के स्पर्श की यात्रियों की अनुमति नहीं होगी। धामों में स्थित कुंडों व तप्त कुंडों में भी स्नान पूरी तरह वर्जित किया गया है।

jagran

ये भी प्रविधान

-यात्रियों को अपने पास रखने होंगे पोर्टल पर अपलोड दस्तावेज।

-एक पंजीकरण पर अधिकतम छह श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन।

-मंदिर में एक बार में तीन यात्रियों को ही दर्शन की अनुमति, गर्भगृह में नहीं जा सकेंगे

यात्रियों के लिए प्रतिदिन निर्धारित संख्या

बदरीनाथ—1000

केदारनाथ— 800

गंगोत्री——600

यमुनोत्री—–400

हेमकुंड साहिब–1000

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!