Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को दी बधाई 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 मार्च 2024, ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीदों सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा सभी राज्य आंदोलनकारी को नमन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण हो रहा है। कहा कि जनता के अटूट विश्वास के कारण ही देवभूमि के सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास के लिए कठिन से कठिन निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त हुई है। कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, रोड-रेल-रोपवे निर्माण, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बनाई है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बना। वहीं दूसरी ओर सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। जहां हमने देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु सख्त धर्मांतरण कानून के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त प्रदेश का अभियान चलाया वहीं हमने सख्त दंगारोधी कानून से दंगाइयों और उपद्रवियों पर भी लगाम लगाया।

डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के अपने संकल्प को भी सिद्धि की ओर ले जाएंगे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, रजनी अग्रवाल, अनिता तिवाड़ी, निवर्तमान पार्षद शौकत अली, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, राजवीर रावत, हिमानी कौशिक, अभिनव पाल, रूपेश गुप्ता, आशा शुक्ला, कृष पाल, अंकुश सिंह, रीता गुप्ता, अखिलेश मित्तल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!