Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में सहायक निदेशक बी.सी. नेगी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला/बैठक का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2024, शुक्रवार, देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन एवं मीडिया अभिमुखीकरण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न निर्वाचन में मीडिया के दायित्व एवं जिम्मेदारियाँ के संबंध में आज सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी देहरादून/नोडल अधिकारी मीडिया बी.सी. नेगी की अध्यक्षता में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यशाला/बैठक आहुत की गई है।

कार्यशाला में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मीडिया की भूमिका एवं दायित्वों के सम्बन्ध में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी मीडिया/सहायक निदेशक सूचना ने निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज एवं भ्रामक न्यूज के सम्बन्ध में दी गई श्रेणियों को अक्षरशः पढ़ते हुए मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा निर्वाचन समाचार की विषयवस्तु विशेष ध्यान रखते हुए तथ्यात्मक खबर प्रसारित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मीडिया की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं, क्योंकि मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होता है वह नागरिकों तक पहुँचता है, मीडिया की खबरों से विभिन्न घटना, गतिविधि, राजनैतिक, शासन, प्रशासन के क्रियाक्लाप जनमानस को जानकारी मिलती है, इसलिए किसी खबर का तथ्यात्मक होना जरूरी है।

मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि खबरों को प्रकाशित/प्रसारित करने से पूर्व तथ्यों को अवश्य देख लिया जाए तथा विभिन्न विषयवस्तु जो विज्ञापन के रूप में प्रकाशन/प्रसारण हेतु दी जा रही है उसकी विषयवस्तु एम.सी.एम.सी से प्रमाणित हो यह देख लिया जाए।

इस अवसर पर पत्रकार गोपाल सिंघल, आलोक शर्मा, ब्रहा्रदत्त शर्मा, हरीश जोशी,नरेश मिनोेचा, संदीप गोयल, अवनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, भुवन उपाध्याय, गौरव रतन, शाहबाज हुसैन, गिरिश भण्डारी, जगमोहन मौर्य, छायाकार अनिल डोगरा, नीरज काला, ललित ओझा, सतीश कोठारी, मोनू राजपूत, यशराज आनन्द, तिलक शर्मा, शिव नारायण, मिन्टू सिंह, धनराज गर्ग, दीपक सिंह गुसाई आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!