Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

गर्भवती महिला को बिना चेकअप किया रेफर,

चम्पावत : पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम साल-टाड निवासी एक गर्भवती महिला को सोमवार प्रसव पीड़ा उठने पर उसे पीएचसी पाटी ले जाया गया। जहां पहुंचने पर महिला को सीएचसी लोहाघाट तथा लोहाघाट से जिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय से पिथौरागढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पिथौरागढ़ में महिला ने समान्य प्रसव से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस बीच न तो महिला का अल्ट्रा साउंड किया और न ही भर्ती किया गया।

पाटी ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम साल टांड निवासी गर्भवती भावना देवी (20) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद भावना को उसकी जेठानी मंजू करीब दस बजे 70 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी ले आई। जहां सुविधाएं नहीं होने का हवाला देकर डॉक्टरों ने भावना को लोहाघाट रेफर कर दिया। करीब दोपहर दो बजे दोनों लोहाघाट पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। उसके बाद भावना की जेठानी उसे जिला चिकित्सालय लाई, लेकिन यहां भी डॉक्टर ने गंभीर मामला बताते हुए महिला को सिजेरियन की सुविधा वाले चिकित्सालय में जाने को कह दिया। इस दौरान महिला का न तो अल्ट्रासाउंड हुआ और न ही उसे भर्ती किया गया। अंत में भावना और मंजू शाम सात बजे पिथौरागढ़ महिला अस्पताल को चले गए। जहा रात्रि साढ़े दस बजे भावना ने सामान्य प्रसव को बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।  महिला की नहीं हुई थी कोई जांचें

महिला दूरस्थ क्षेत्र की होने ओर जानकारी का अभाव होने के चलते उसने नौ महीने में कोई जांच नहीं कराई। न ही कोई अल्ट्रासाउंड हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में नियुक्त आशा का महिला को कोई लाभ नहीं मिला। यहा तक कि भावना को नौ माह में एक टीका तक नहीं लगा है।

कोई भी गंभीर केस सीधे हायर सेंटर रेफर करें

प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके जोशी ने बताया सभी मेडिकल सुपरवाइजर लोहाघाट, बाराकोट व पाटी को निर्देश दे दिए गए हैं कि कोई भी ऐसा केस जो गाइनोकोलोजिस्ट से संबंधित है उसे सीएचसी या जिला चिकित्सालय रेफर करने की बजाय सीधे हायर सेंटर रेफर करें। ताकि मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएचसी लोहाघाट पहुंचने पर महिला को डॉ. चित्रलेखा ने ऐसे अस्पताल में जाने को कहा जहां गाइनोकोलोजिस्ट उपलब्ध हो, क्योंकि महिला का पहला बच्चा था और न कोई टीका लगा था न ही पूर्व में कोई जांचे हुई थी। महिला का बॉडी स्ट्रक्चर भी छोटा था। सिजेरियन सुविधा उपलब्ध न होने की दशा में महिला को रेफर किया गया। – – डॉ. आरके जोशी, सीएमएस जिला चिकित्सालय।  भावना को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने लोहाघाट भेज दिया। वहां से भी बिना देख चम्पावत को भेज दिया और चम्पावत से पिथौरागढ़ भेज दिया। बार-बार एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जाने में काफी परेशानी हुई। – मंजू, भावना की जेठानी।

भावना के पति के प्रदेश से बाहर होने और घर में किसी पुरुष के नहीं होने के कारण भावना को जेठानी मंजू करीब दस भावना को पीएचसी ले गई। सुविधाएं न होने का हवाला देकर डॉक्टरों ने भावना को रेफर कर दिया। इस तरह गरीबों को बार-बार रेफर करना सही नहीं है। – जय दत्त जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता पाटी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!