Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज तेवर बदले, देहरादून, नैनीताल समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट

  • रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश। बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे पर यातायात सुचारू।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड मौसम के तेवर बदले हुए हैं। दून समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देहरादून, नैनीताल समेत पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में पहले ही कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं

गोपेश्वर के पास सेलंग में जल विद्युत परियोजना को भूस्खलन के कारण नुकसान पहुंचा है। उधर, टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल सका है। मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्रियों को वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों में गरज के साथ तज बौछार पड़ने की आशंका है। इस दौरान मौसम विभाग ने नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन और चट्टानों के दरकने की आशंका के चलते सतर्क रहने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!